CBSE Board Class 10th, 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल को जबकि सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को ही खत्म हो चुकी हैं. ऐसे में छात्र उम्मीद कर रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. इसी बीच सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम की कई खबरें आ रही है. इन्हीं खबरों में एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि रिजल्ट आज, 1 मई को घोषित किए जाएंगे. हालांकि, यह नोटिस फर्जी है क्योंकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट की तारीख के संबंध में सीबीएसई बोर्ड ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है. उम्मीद है बोर्ड जल्द ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की तारीखों के बारे में जानकारी देगा.
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख पर मेजर अपडेट, पूरी जानकारी यहां
फर्जी नोटिस में सीबीएसई रिजल्ट ऑफिशियल सर्कुलर की सारी जानकारियां दी गई हैं, जैसे कि रिजल्ट की तारीख, रिजल्ट की उपलब्धता, उत्तीर्ण मानदंड और ओरिजनल मार्कशीट के संग्रह के बारे में. यही नहीं इस फर्जी नोटिस में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज (Sanyam Bharadwaj) के भी फर्जी हस्ताक्षर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले साल भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के समय सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर एक फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बाद में उसे देखते हुए सीबीएसई ने कहा था कि यह उनका नोटिस नहीं है और बोर्ड ने इस तरह का कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है. छात्र और अभिभावक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की किसी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें.
इस साल 38 लाख से अधिक बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं दी है. और अब इन बच्चों को अपने बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड अधिकारी जल्द ही सीबीएसई रिजल्ट 2024 घोषणा के लिए तिथि और समय की घोषणा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं