- कैट परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी.
- ये परीक्षा देश भर के 156 शहरों में होगी.
- परीक्षा का आयोजन IIM कोझिकोडे करेगी.
CAT 2019 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इस बार कैट परीक्षा (CAT Exam 2019) का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोडे (IIM Kozhikode) करेगी. ये परीक्षा देश भर के 156 शहरों में होगी. परीक्षा में अब कम समय रह गया है ऐसे में स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी पर फोकस करना चाहिए. CAT परीक्षा को क्रैक करना आसान नहीं है इसके लिए अच्छी तैयारी की जरूरत होती है. लेकिन अगर आपको तैयारी कम समय में तैयारी करने का सही तरीका मालूम है तो आप आसानी से इस परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं. आखिरी समय में आप किस तरह से तैयारी कर रहे हैं, और फिर पेपर में कैसे लिख रहे हैं ये बहुत मायने रखता है. ऐसे में आज हम आपके लिए एक्सपर्ट्स द्वारा दिए गए टिप्स लेकर आए हैं जिनको फॉलो कर आप कैट 2019 परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं.
कैट परीक्षा क्रैक करने के टिप्स (Tips To Crack Cat Exam)
आईआईएम काशीपुर की ह्यूमन रिसोर्सेज और ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर की असिस्टेंट प्रोफेसर देवजानी चटर्जी ने बताया, "लगातार पढ़ने से दिमाग थक जाता है इसलिए जरूरी है कि पढ़ाई के बीच में कुछ ब्रेक लिया जाए. इसके लिए समाचार पत्रों से राजनीति, खेल और विज्ञान सहित वर्तमान मामलों के बारे में पढ़कर खुद को अपडेट रखा जा सकता है जो कि आगे इंटरव्यू में काम आ सकता है."
उन्होंने कहा, "समय प्रबंधन का खास ध्यान रखते हुए डी आई एल आर और क्वांट सेक्शन का नियमित और ईमानदार अभ्यास अत्यधिक महत्वपूर्ण है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, आईआईएम काशीपुर की ही मार्केटिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर कुमकुम भारती का कहना है, ''चूंकि अब CAT की परीक्षा में दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में जरूरी है कि छात्र जिन विषयों में अच्छे है उन पर ध्यान दे और उन पर अपनी पकड़ मज़बूत करें."
उन्होंने कहा, "CAT परीक्षा के दौरान किसी एक प्रश्न पर अटकने पर समय बर्बाद ना करें और '30 सेकंड्स रूल' का पालन करते हुए दूसरे सवाल को हल करें. समय बचने पर आप छूटे हुए सवालों को हल कर सकते है."
-Kumkum Bharti, Assistant Professor, Marketing (IIM Kashipur)
अन्य खबरें
CBSE Board Exam 2020: ये है सीबीएसई 10वीं साइंस पेपर का पैटर्न, यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर
UGC NET 2019: नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं