Bihar STET Result 2024 Declared: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज, 18 नवंबर को बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है. बीएसईबी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने आज दोपहर 1.45 में बिहार एसटीईटी 2024 यानी सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 रिजल्ट की घोषणा की है. पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 2,97,747 उम्मीदवार पास हुए हैं. यानी बिहार एसटीईटी 2024 का कुल पास प्रतिशत 70.25% है. जिन उम्मीदवारों ने बिहार एसटीईटी 2024 यानी सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से देख सकते हैं. उम्मीदवार बेबसाइट के रिजल्ट लिंक पर जाकर अपने यूजर आईडी के रूप में एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि दर्ज कर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. Bihar STET Result 2024 : डायरेक्ट लिंक
बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 का रिजल्ट (Bihar STET 2024 Paper 1 Result)

बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 का रिजल्ट (Bihar STET 2024 Paper 2 Result)

JEE Main 2025 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, आज ही अप्लाई करें
कुल पास प्रतिशत 70.25 प्रतिशत रहा
बिहार एसटीईटी 2024 की पेपर 1 परीक्षा में कुल उम्मीदवार 1,94,697 पास हुए हैं, वहीं पेपर 2 में पास उम्मीदवारों की संख्या 1,03,050 है. पास प्रतिशत की बात करें को एसटीईटी 2024 के पेपर 1 का पास प्रतिशत 73.77% जबकि पेपर 2 का पास प्रतिशत 64.44% रहा है. दोनों पेपर में कुल 2,97,747 उम्मीदवार पास हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 70.25% है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नो मेरिट लिस्ट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एसटीईटी 2024 रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है. परीक्षा में केवल पास और फेल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 4.0 में भाग लेने के पात्र होंगे. बता दें कि पेपर 1 में 2,63911 उम्मीदवार और पेपर में 1,59,911 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, कुल मिलाकर दोनों पेपर में कुल 4 लाख 23 हजार 822 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है.
मई से जून तक चली थी परीक्षा
पेपर 1 की परीक्षा 16 विषयों के लिए जबकि पेपर 2 की परीक्षा 29 विषयों के लिए हुई थी. पेपर 1 कक्षा 9वीं से 10वीं के शिक्षक हेतु और पेपर 2 कक्षा 11वीं से 12वीं के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा है. बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 परीक्षा का आयोजन 18 मई से 29 मई के बीच किया गया था. वहीं पेपर 2 की परीक्षा 11 जून से 20 जून के बीच हुई थी. पेपर 1 कक्षा 9वीं से 10वीं के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा है, वहीं पेपर 2 कक्षा 11वीं से 12वीं के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा है.
सीबीटी मोड में हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित एसटीईटी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी. पेपर 1 में सीबीटी के माध्यम से कुल 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 2,63,911 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 1 लाख 94 हजार 697 पास हुए हैं.
CTET 2024 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 15 दिसंबर को 136 शहरों में आयोजन
बिहार एसटीईटी 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें ( How to Check Your BSEB STET 2024 Result)
बिहार बोर्ड एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
इसके बाद BSEB STET रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
ऐसा करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब रिणाम की जांच करें
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं