Bihar DELED Result 2022: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया गया था. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही बिहार के उम्मीदवार डीएलएड परीक्षा नतीजों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. हाल ही में इस परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की जारी किया गया था. बिहार स्कूल परीक्षा समिति ने डीएलडी परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की 23 सितंबर, 2022 को जारी किया था. समिति ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी उम्मीदवारों को दिया था. उम्मीदवार 25 सितंबर 2022 तक डीएलएड आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थें. आंसर-की के जारी होने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही है कि बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा. जो उम्मीदवार बिहार डीएलएड 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com या biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं.
BHU UG Admission 2022: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा कुल 450 अंकों के लिए थी. परीक्षा में नोगिटिव मार्किंग भी थी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 नंबर लाना होगा.
बिहार D.El.Ed 2022 रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी. बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार बिहार के कुल 306 कॉलेजों में दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे.
IGNOU ने TEE दिसंबर 2022 असाइनमेंट सबमिशन की लास्ट बढ़ाई, डिटेल देखें
Bihar DELED Result 2022: इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
1.बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर जाएं.
2.होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.
3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.ऐसा करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा.
5.अब रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के लिए संभाल कर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं