बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने विधि विश्वविद्यालयों (Law Universities) को भौतिक रूप से परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही बीसीआई ने कोविड-19 के कारण उपस्थित न हो पाने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षा देने का विकल्प दिया है.
बीसीआई ने रविवार को यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उत्तीर्ण नहीं कर पाए, उन्हें परीक्षा में दोबारा शामिल होने का अवसर दिया जायेगा. काउंसिल ने कहा कि राज्य सरकार और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद परीक्षा आयोजित की जा सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीसीआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “काउंसिल द्वारा इस पर विचार किया गया है कि यदि विश्वविद्यालय द्वारा दो नवंबर से परीक्षा करवाई जाती है और यदि वह परीक्षा किसी दंडनीय परिणाम के बिना करवाई जाती है तो जो भी छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएगा उसे विश्वविद्यालय खुलने के बाद फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं