विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 26, 2022

AP EAMCET Result 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बोया हरेन सात्विक ने किया टॉप

AP EAMCET Result 2022: AP EAMCET की इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बोया हरेन सात्विक ने टॉप किया है. हरेन को इस एंट्रेंस परीक्षा में 158.62 अंक मिले हैं. जबकि वज्रला दिनेश कार्तिक रेड्डी ने कृषि स्ट्रीम में 155.07 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है.

Read Time: 3 mins
AP EAMCET Result 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बोया हरेन सात्विक ने किया टॉप
AP EAMCET में बोया हरेन सात्विक ने किया टॉप
नई दिल्ली:

AP EAMCET Result 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (AP EAMCET) का परिणाम 2022 आज, 26 जुलाई को घोषित किया गया है. AP EAMCET Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 89.12 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 1.94 लाख (1,94,752) उम्मीदवारों में से 1.73 लाख (1,73,572) छात्रों ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम से यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. AP EAMCET की इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बोया हरेन सात्विक ने टॉप किया है. हरेन को इस एंट्रेंस परीक्षा में 158.62 अंक मिले हैं. जबकि वज्रला दिनेश कार्तिक रेड्डी ने कृषि स्ट्रीम में 155.07 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. AP EAMCET Result 2022: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

राज्य के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (AP EAPCET 2022 Result) की घोषणा की है. AP EAPCET परिणाम को आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in पर जारी किया गया है. एपी ईएएमसीईटी परिणाम (AP EAPCET 2022 Result) की जांच के लिए उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट की जरूरत होगी. AP EAMCET परिणाम manabadi portal- manabadi.co.in पर भी उपलब्ध है. 

AP EAPCET 2022 Result: एपी इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित

JEE Main 2022 Live: जेईई मेन बीई, बीटेक दूसरा दिन, परीक्षा 9 बजे से,पेपर एनालिसिस, स्टूडेंट रीएक्शन और आंसर-की

आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा का आयोजन 4 से 8 जुलाई तक किया गया था. इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. AP EAMCET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी साइंस में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश मिलेगा. 

MHT CET 2022: पीसीएम कोर्सों के लिए एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, mahacet.org से करें डायरेक्ट डाउनलोड

AP EAMCET Result 2022: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप देखें-

1. एपी ईएएमसीईटी परिणाम 2022 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in/eamcet पर जाएं.

2. इसके बाद होमपेज पर EAMCET Results 2022 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

3. अब यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.

4. इसके बाद एपी ईएएमसीईटी परिणाम 2021 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए संभाल कर रख लें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग में हो सकती है देरी, शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी 
AP EAMCET Result 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बोया हरेन सात्विक ने किया टॉप
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Next Article
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;