करीब 13 साल के बाद किसी नागालैंड के प्रतिभागी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा (सीएसई) उत्तीर्ण की है. यूपीएससी द्वारा मंगलवार को घोषित सीएसई-2019 के नतीजों के मुताबिक नागालैंड के वोखा जिले के रहने वाले रिचर्ड यानथन को 133वां स्थान मिला है. नागालैंड के मुख्यमंत्री नीफ्यू रियो ने यूपीएससी परीक्षण उत्तीर्ण करने पर लाखुती गांव के निवासी रिचर्ड यानथन को बधाई दी है.
रियो ने ट्वीट किया, ‘‘बेहतरीन रैंकिंग के साथ यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए रिचर्ड यानथन को हार्दिक बधाई. आपने चुनौतियों और अवसरों की दुनिया में कदम रखा है. मैं देश सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और विवेक की कामना करता हूं. मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने यूपीएससी-2019 परीक्षा उत्तीर्ण की है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Heartiest congratulations, Richard Yanthan on passing #UPSCExam with flying colors. As you step into a world of challenges and opportunities, I wish you good health and wisdom in the service of the nation. I also congratulate all those who cleared #UPSC2019. My best wishes to all pic.twitter.com/4rK5OQ3QbW
— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) August 4, 2020
उल्लेखनीय है कि यानथन ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और मौजूदा समय में नागालैंड सरकार में अतिरिक्त सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां शिलुमेनला लोंगचारी भी नौकरशाह हैं और नागालैंड सरकार में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं. यानथन ने प्रशासनिक सेवा में जाने के अकांक्षी उम्मीदवारों को अपने सपने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ध्यान केंद्रित करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति निरंतता बनाए रखने की सलाह दी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं