विज्ञापन
This Article is From May 24, 2017

यूपी बोर्ड परीक्षा: 9वीं से 12वीं कक्षा में बिना आधार नंबर के नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

परीक्षाओं में नकल और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. यूपी बोर्ड की 9वीं से 12वीं तक परीक्षा में शामिल होने के लिए अब विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड होना जरुरी है. अब परीक्षा फॉर्म भरते वक्त उन्हें अपना आधार नंबर डालना जरूरी होगा. इस बात की जानकारी राज्य के सभी जिलों में स्कूल इंस्पेक्टरों को दे दी गई है. ये नियम यूपी के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होगा.

Also Read in

बिना आधार के छात्र का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो सकेगा. पहले यह 10वीं और 12वीं में लागू किया गया था. अब इसे 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन में भी लागू कर दिया गया है. परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है.

दरअसल यूपी बोर्ड में कई तरह का फर्जीवाड़ा होता है. फॉर्म में किसी अन्य अभ्यर्थी की फोटो चस्पा कर एग्जाम में बैठा दिया जाता है जबकि नाम व अन्य डिटेल मूल परीक्षार्थी की होती है. अब आधार कार्ड से अभ्यर्थी की फोटो मैच हो सकेगी और ऑनलाइन सत्यापन करना भी मुमकिन हो सकेगा. 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया है, जिसके जरिए परीक्षा के दौरान होने वाली गड़बड़ियों की शिकायत की जा सकेगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, UP Board Exams, Up Board Exam Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com