विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 08, 2020

8 सितंबर का इतिहास: 16 हजार से ज्यादा गाए गीत, आज है सुरीली आवाज़ की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन

8th September History: साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है.

Read Time: 3 mins
8 सितंबर का इतिहास:  16 हजार से ज्यादा गाए गीत, आज है सुरीली आवाज़ की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन
आज सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन है.
नई दिल्ली:

8th September History: साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. हजारों गीतों को अपनी आवाज़ से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है. 8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा ने 16 हजार से ज्यादा फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाये हैं. हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं.

 देश दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ.

- 1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण.

- 1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत.

- 1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म.

- 1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए.

- 1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया.

- 1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फीरोज गांधी का निधन.

- 1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की.

- 1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की.

- 1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे.
- 2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला.

- 2006 : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगांव बम धमाके.

- 2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की.

- 2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग में हो सकती है देरी, शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी 
8 सितंबर का इतिहास:  16 हजार से ज्यादा गाए गीत, आज है सुरीली आवाज़ की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Next Article
CBSE बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं के छात्रों की रटने की आदत को लगाएगा लगाम, फिर कैसी होगा 2025 की बोर्ड परीक्षा पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;