Personality improvement tips for office: ऑफिस में अच्छी पर्सनेलिटी का बहुत असर पड़ता है. जिन लोगों की पर्सनेलिटी दमदार होती है, उन्हें हर कोई नोटिस करता है. पर्सनेलिटी की वजह से आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है. पर्सनेलिटी केवल काम से नहीं, बल्कि व्यवहार, बातचीत के तरीके और काम से बनती है. अच्छी पर्सनेलिटी करियर ग्रोथ में भी मदद करती है.
पर्सनेलिटी इंप्रूव करने के 7 तरीके
बातचीत का तरीका- बातचीत का तरीका शालीन व सभ्य होना चाहिए. अनावश्यक जटिल शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जब भी किसी से बात करें तो पहले सामने वाले की बात ध्यान से सुनें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समय का सदुपयोग- समय को खराब ना करें. यही आपके प्रोफेशनलिज्म की पहचान बनेगा. तय समय पर काम पूरा करें. टालमटोल से बचें. हर दिन की टू-डू लिस्ट पहले से तैयार होनी चाहिए.
ऐसे काम जो AI नहीं कर सकता, पर आप कर सकते हैं, और आगे भी करते रहेंगे...
प्रोफेशनल लुक- पहनावा प्रोफेशन के मुताबिक होना चाहिए. कपड़े हमेशा साफ-सुथरे हों. केजुअल लुक में ऑफिस जाने से बचें.
पॉजिटिव अप्रोच रखें- पॉजिटिव लोग टीम में सबको पसंद आते हैं. ये ही लीडरशिप के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं. इसलिए नजरिया सकारात्मक होना चाहिए.
सीखने की चाह- आज के डिजिटल युग में नई स्किल्स सीखकर अपने काम को और मजबूत करें. खुद को अपडेट रखना जरूरी है.
फीडबैक स्वीकारें- सीनियर्स या टीम से मिले फीडबैक को सुधार के अवसर की तरह लें. इससे करियर ग्रोथ के अवसर बढ़ते हैं.
नेटवर्किंग- ऑफिस में हर डिपार्टमेंट के लोगों से अच्छे से बात करें. सहकर्मियों के साथ सहयोग और सम्मान का व्यवहार रखें.
एलन मस्क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं