विज्ञापन
This Article is From May 11, 2018

कम अटेंडेंस की वजह से एग्‍जाम में नहीं बैठ पाएंगे DU के 450 स्‍टूडेंट

अखिल भारतीय छात्र संघ की दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष कवंलप्रीत कौर ने कहा कि अटेंडेंस मनमाने तरीके से दिखाई गई है.

कम अटेंडेंस की वजह से एग्‍जाम में नहीं बैठ पाएंगे DU के 450 स्‍टूडेंट
कम अटेंडेंस की वजह लॉ डिपार्टमेंट के 450 स्‍टूडेंट एग्‍जाम नहीं दे पाएंगे
  • डीयू लॉ कॉलेज के 450 स्‍टूडेंट्स को एग्‍जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा
  • इन स्‍टूडेंट्स की अटेंडेंस कम है, इसी वजह यह कदम उठाया गया
  • छात्र संघ प्रेजिडेंड कवंलप्रीत कौर ने मनमानी का आरोप लगाया है
नई द‍िल्‍ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक लॉ डिपार्टमेंट के 450 छात्रों को क्‍लास में कम अटेंडेंस की वजह से एग्‍जाम में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. 

दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में भारत के महज 2 शिक्षण संस्थानों को मिली जगह

नोटिस में कहा गया है कि जिन स्‍टूडेंस को एग्‍जाम में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी जाएगी, उनमें लॉ सेंटर 1, लॉ सेंटर 2 ( विध‍ि संकाय के तहत आने वाले ) के स्‍टूडेंट्स हैं. 

अखिल भारतीय छात्र संघ की दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष कवंलप्रीत कौर ने नोटिस पर कहा कि अटेंडेंस मनमाने तरीके से दिखाई गई है. कौर लॉ की स्‍टूडेंट भी हैं. 

उन्होंने कहा, 'जनवरी और फरवरी में कुछ ही क्‍लास हुईं और सिर्फ मार्च में ही ठीक से क्‍लासेज लगनी शुरू हुई. स्थायी भर्ती हुई , जिससे कई टीचर बदले गए. तब काफी संशय की स्थिति थी. सिर्फ स्‍टूडेंट्स पर ही दोष डालना सही नहीं है.' 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Law Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com