खास बातें
- यामाहा मोटर ने फरवरी माह में कुल 33,046 वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल के इसी माह की तुलना में 28.26 फीसद अधिक है।
नई दिल्ली: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा मोटर ने फरवरी माह में कुल 33,046 वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल के इसी माह की तुलना में 28. 26 फीसद अधिक है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले साल फरवरी में कंपनी ने कुल 25,764 वाहन बेचे थे। आलोच्य माह के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 23,384 वाहन बेचे, जो पिछले साल के इसी माह की तुलना में 36. 50 फीसद अधिक है। पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने 17,131 वाहन बेचे थे। समीक्षाधीन माह के दौरान कंपनी का निर्यात भी 11. 92 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 9,662 वाहन पहुंच गया, जो पिछले साल के फरवरी माह में 8,633 वाहन था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक हिरायुकी सुजुकी ने कहा कि उपभोक्ताओं के विश्वास एवं उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के कारण उसके बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।