यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'याहू, जीमेल सभी मेल भारत स्थित सर्वेरों के जरिये भेजें'

खास बातें

  • इंटरनेट सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनियों याहू और जीमेल तथा अन्य को सभी मेल भारत में मौजूद सर्वरों के जरिये भेजने का निर्देश दिया गया है।
नई दिल्ली:

इंटरनेट सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनियों याहू और जीमेल तथा अन्य को सभी मेल भारत में मौजूद सर्वरों के जरिये भेजने का निर्देश दिया गया है। मेल अकाउंट देश के बाहर पंजीकृत होने के बावजूद उन्हें भारत स्थित सर्वरों के माध्यम से ही रूट करना होगा।

यह कदम इसलिए उठाया गया है कि कई बार सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल ईमेल तक पहुंचने में दिक्कत होती थी, क्योंकि ये देश के बाहर पंजीकृत होने के बाद भारत में खोले गए होते थे।

केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह के कार्यालय में हाल में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डिट) से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सामग्री प्रदाता कंपनियों के साथ उठाने को कहा गया है।

बैठक के मिनट्स के अनुसार, सीईआरटी के महानिदेशक ने जानकारी दी कि याहू के भारत में पंजीकृत सभी ईमेल खाते स्वत: देश के सर्वरों से ढूंढ लिए जाते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि देश के बाहर पंजीकृत याहू खातों को यदि भारत में इस्तेमाल किया जाता है, तो उन्हें भारत के बाहर के सर्वरों के माध्यम से भेजा जाता है। इसमें कहा गया है कि याहू, जीमेल आदि को भारत में एक्सेस किए जाने वाले सभी ईमेल देश में स्थित सर्वरों के जरिये ही भेजने को कहा गया है।