यह ख़बर 31 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जुलाई में खाद्य वस्तुओं के दाम 10 फीसदी बढ़े : विश्व बैंक

खास बातें

  • वैश्विक स्तर पर खाद्य वस्तुओं के दाम जुलाई माह में 10 फीसदी बढ़े हैं। इससे दुनियाभर के गरीबों खासकर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
वाशिंगटन:

वैश्विक स्तर पर खाद्य वस्तुओं के दाम जुलाई माह में 10 फीसदी बढ़े हैं। इससे दुनियाभर के गरीबों खासकर अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। विश्व बैंक ने यह बात कही है।

विश्व बैंक ने कहा है कि सूखे और बढ़ते तापमान की वजह से अमेरिका और पूर्वी यूरोप में कुछ महत्वपूर्ण अनाज की फसलों में कमी आई है। वहीं दूसरी ओर मक्का और सोयाबीन के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

विश्व बैंक ने आगाह किया है कि 2008 के मध्य तथा 2011 की शुरुआत की तरह कीमतों में आई तेजी से ज्यादातर खाद्य आयात करने वाले देशों की सेहत को लेकर अंदेशा बढ़ा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने एक बयान में कहा, खाद्य वस्तुओं के दाम एक बार फिर चढ़ रहे हैं, जिससे दुनियाभर में लाखों लोगों की परेशानी बढ़ी है। जून से जुलाई के दौरान मक्का और गेहूं कीमतों में जहां 25 फीसदी का इजाफा हुआ, वहीं सोयाबीन के दाम 17 प्रतिशत चढ़े।