दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ LinkedIn पर टॉप CEO की लिस्ट में पीएम मोदी

दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ LinkedIn पर टॉप CEO की लिस्ट में पीएम मोदी

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिंक्डइन प्रोफाइल भारत में सबसे ज्यादा देखे गए प्रोफाइल में एक है। पेशेवर लोगों के बीच खासी चर्चित इस सोशल नेटवर्किंग साइट के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

लिक्डइन इंडिया के कंट्रो मैनेजन निशांत राव ने 'भारत में 2015 के लीडरशिप एवं लिक्डइन पॉवर प्रोफाइल' शीर्षक से लिखे ब्लॉग में कहा, 'लिक्डइन पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स होने के साथ भारत में सर्वाधिक देखे गए सीईओ की लिस्ट में दूसरे लीडर्स के साथ पीएम मोदी का भी नाम है और वह विश्व मानचित्र पर देश को आगे बनाए रख रहे हैं।'

राव ने साथ ही कहा, 'एक सच्चे नेता के पास लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए एक दमदार दृष्टि होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास यह दृष्टि हैं और डिजिटल भारत के लिए अपनी योजनाओं के साथ राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं, और एक अरब सपनों को ऊर्जा दे रहे हैं।'

लिक्डइन के अध्ययन के अलावा एक अन्य अध्ययन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने दुनिया के तीसरे नेता हैं।

भारत में लिंक्डइन पर सबसे ज्यादा देखें गए दूसरे सीईओ हैं :

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राजन आनंदम, गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक
किरण मजूमदार-शॉ, बॉयकॉन लिमिटेड के सीएमडी
किरथिगा रेड्डी, फेसबुक इंडिया के एमडी
कुणाल बहल, स्नैपडील.कॉम के सीईओ
कुमुद श्रीनिवासन, इंटेल इंडिया के अध्यक्ष
रामचंद्रन टी.आर, भारत एवं दक्षिण एशिया में वीज़ा के ग्रुप कंट्रो मैनेजर
सुमन बोस, सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ
स्वाति पीरामल, पीरामल इंडस्ट्री लिमीटेड के उपाध्यक्ष