यह ख़बर 18 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

विप्रो का मुनाफा तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2012 को समाप्त तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 1,716.4 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई:

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2012 को समाप्त तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 1,716.4 करोड़ रुपये रहा।

बेंगलुरु की इस कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि पिछले साल समान तिमाही में उसका मुनाफा 1,456.4 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की एकीकृत कुल आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,989 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 9,965.1 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की आईटी सेवा आय का कंपनी की कुल आय में हिस्सा 78 प्रतिशत यानी 1.577 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 4.8 प्रतिशत अधिक है। रुपये के लिहाज से यह 8,602 करोड़ रुपये रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने उम्मीद जताई है कि 31 मार्च, 2013 को समाप्त तिमाही में उसकी आईटी सेवाओं से आय 1.585 अरब डॉलर से 1.625 अरब डॉलर रहेगी। आईटी सेवा खंड में उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 31 दिसंबर 2012 को 1,42,905 थी।