यह ख़बर 07 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सरकारी लापरवाही से फिर बर्बाद हुआ गेहूं

खास बातें

  • कहीं टॉयलेट बनाने पर 35 लाख खर्च हो रहे हैं तो कहीं सरकारी लापरवाही से करोड़ों का गेहूं भींग रहा है।
श्रीगंगानगर:

कहीं टॉयलेट बनाने पर 35 लाख खर्च हो रहे हैं तो कहीं सरकारी लापरवाही से करोड़ों का गेहूं भींग रहा है।  

राजस्थान के श्री गंगानगर की धान मंडी एफसीआई की लापरवाही के कारण करोड़ों का गेहूं पानी में भीग गया है। श्री गंगानर में पिछली रात से हो रही रुक-रुककर बारिश में करीब 4 लाख क्विंटल गेहूं पूरी तरह से भींग चुका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लापरवाही की हद यह है कि बारिश के बाद भी एफसीआई के अधिकारियों ने गेहूं उठाना तो दूर उसे देखना भी मुनासिब नहीं समझा। अधिकारियों ने मंडी परिसर में जमा बरसाती पानी निकालने की जहमत नहीं उठाई।