भारतीय निवेशकों को हम दे रहे कई अवसर : श्रीलंका

प्रधानमंत्री दिनेश गुनावर्द्धने के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में शामिल होने के लिए वार्ता शुरू कर दी है.

भारतीय निवेशकों को हम दे रहे कई अवसर : श्रीलंका

चेन्नई:

श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश भारतीय निवेशकों को कई अवसर प्रदान कर रहा है. उन्होंने साथ ही जोड़ा कि श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है और वह राजस्व अधिशेष की स्थिति में है. प्रधानमंत्री दिनेश गुनावर्द्धने के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में शामिल होने के लिए वार्ता शुरू कर दी है.

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमने 2023 की पहली तिमाही में आईएमएफ के राजस्व लक्ष्य की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आईएमएफ की सितंबर में समीक्षा बैठक होने वाली है. हम दिसंबर, 2023 तक सार्जनिक वित्त प्रबंधन अधिनियम पेश करेंगे और वित्तीय पारदर्शिता पर मजबूत वित्तीय नियम और अनुशासन के लिए अन्य नियम पेश करने वाले हैं.''

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में पिछले साल आए आर्थिक संकट पर उन्होंने कहा कि श्रीलंका संप्रभु ऋण संकट से उबरने का एक आदर्श उदाहरण है.