यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वोडाफोन ने मोबाइल इंटरनेट दरें 80 फीसदी तक घटाईं

नई दिल्ली:

दीवाली में अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने 1 नवंबर से देशभर में मोबाइल इंटरनेट शुल्क 80 प्रतिशत तक घटा दी है।

जून में कंपनी ने कर्नाटक, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में मोबाइल इंटरनेट की दर 10 पैसे प्रति 10 केबी से घटाकर 2 पैसे कर दी थी। कंपनी ने अब शुक्रवार से अन्य सर्किलों में भी घटी दर लागू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, मध्य-जून में तीन सर्कल में सफलतापूर्वक पेश किए जाने के बाद यह आकर्षक और न्यूनतम मोबाइल इंटरनेट शुल्क पूरे भारत में पेश किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com