खास बातें
- अमेरिका ने भारत के वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी को दुनिया की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 में महत्वपूर्ण हस्ती बताया है।
वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत के वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी को दुनिया की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 में महत्वपूर्ण हस्ती बताया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने दोनों देशों के वित्तमंत्रियों की बैठक से पहले यह बात कही। मुखर्जी बुधवार देर रात यहां पहुंचे और उनका अमेरिकी वित्तमंत्री टिमोथी गेटनर से मिलने का कार्य्रकम है। अधिकारी ने जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुखर्जी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा, निसंदेह, जी-20 में वित्तमंत्री मुखर्जी महत्वपूर्ण हस्ती हैं। उन्होंने कहा, गेटनर को उनसे मुलाकात का इंतजार है। कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात हुई थी और विचार-विमर्श अच्छा रहा। दोनों में काफी करीबी और अच्छे संबंध हैं।