सभी आधार पहचान उपकरणों का पंजीकरण जल्द अनिवार्य होगा

सभी आधार पहचान उपकरणों का पंजीकरण जल्द अनिवार्य होगा

सभी आधार पहचान उपकरणों का पंजीकरण जल्द अनिवार्य होगा (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अगले चार से पांच महीनों में आधार के बायोमीट्रिक पहचान चिन्हों को पढ़ने में सक्षम सभी उपकरणों का पंजीकरण अनिवार्य कर सकता है. इसके लिए इन उपकरणों के विनिर्माण के दौरान ही उनमें आधार से जुड़े कूट संदेश (इन्क्रिप्शन की) जोड़ दिए जाएंगे जो उनके पंजीकरण के तौर पर उपयोग किए जा सकेंगे.

अभी इस तरह के सभी उपकरण एसटीक्यूसी से प्रमाणित होते हैं लेकिन प्राधिकरण की कूटभाषा इसमें एक और सुरक्षा दीवार खड़ी कर देगी और जब इस तरह के उपकरण बायोमीट्रिक आधारित डिजिटल भुगतान के लिए उपयोग किए जाएंगे तो वह सुरक्षित लेनदेन में सक्षम होंगे.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा कि आधार पहचान के लिए भारत में केवल पंजीकृत उपकरण ही उपयोग किए जाएंगे. यदि आप आधार को डाटा पहचान इत्यादि के लिए उपयोग करना चाहते हैं तो आपके उपकरण को प्राधिकरण के पास पंजीकृत होना चाहिए. पांडे ने कहा कि प्राधिकरण में पंजीकृत उपकरण से आशय है कि उस उपकरण के निर्माण के दौरान ही आधार इन्क्रिप्शन की उसमें जोड़ दी गई है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com