यह ख़बर 03 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विश्व कप फाइनल देखा छह करोड़ 76 लाख लोगों ने

खास बातें

  • ऑडियेंस मेजरमेंट एंड एनेलिटिक्स लिमिटेड ने दावा किया कि मैच को 13.7 रेटिंग मिली जो अब तक किसी भी टूर्नामेंट को मिली सर्वाधिक रेटिंग है।
नई दिल्ली:

भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप क्रिकेट फाइनल ने टीवी दर्शकों के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे रिकॉर्ड छह करोड़ 76 लाख लोगों ने टीवी पर चार घंटे से अधिक समय तक देखा। ऑडियेंस मेजरमेंट एंड एनेलिटिक्स लिमिटेड ने दावा किया कि मैच को 13.7 रेटिंग मिली जो अब तक किसी भी टूर्नामेंट को मिली सर्वाधिक रेटिंग है। आखिरी ओवरों में रेटिंग 21.44 हो गई। एजेंसी की उपाध्यक्ष जिनिति शाह ने कहा, शनिवार की दर्शक संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब 64 प्रतिशत घरों में मैच देखा गया। मैच के आखिरी क्षणों में दर्शक और बढ़ गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com