खास बातें
- ट्रक आपरेटरों के संगठन एआईएमटीसी ने सोमवार को जून के दूसरे सप्ताह से बेमियादी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। एआईएमटीसी ने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रहती है, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
नई दिल्ली: ट्रक आपरेटरों के संगठन एआईएमटीसी ने सोमवार को जून के दूसरे सप्ताह से बेमियादी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। एआईएमटीसी ने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रहती है, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने कहा कि यदि सरकार का रुख इस क्षेत्र के प्रति नकारात्मक बना रहा, तो वे बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। एआईएमटीसी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा कि प्रबंधन समिति की 17 मई को होने वाली बैठक में हड़ताल के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।