यह ख़बर 06 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत में 1500 कर्मचारी नियुक्त करेगा टोयोटा

खास बातें

  • जापानी कार निर्माता टोयोटा ने कहा कि वह अगले साल तक भारत में अपने कारोबार में करीब 1,500 नई नियुक्तियां करेगी।
नई दिल्ली:

जापानी कार निर्माता टोयोटा ने कहा कि वह अगले साल तक भारत में अपने कारोबार में करीब 1,500 नई नियुक्तियां करेगी। कंपनी देश में उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है। किलरेस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम के जरिए भारत में काम कर रही टोयोटा स्थानीय बाजार में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर एक लाख वाहन करने और 2014 तक बहुत से कल-पुर्जों को स्थानीय स्तर पर ही जुटाने के लिए 1,650 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। टोयोटा किलरेस्कर मोटर के उप प्रबंध निदेशक (वाणिज्य) शेखर विश्वनाथन ने ऑटो उपकरण विनिर्माता कंपनियों के सम्मेलन में बताया, हम विस्तार की मांग पूरी करने के लिए 2012 तक 1500 स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे। इसके अलावा हम कुछ कर्मचारियों को अनुबंध पर भी नियुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विस्तार कार्यक्रम आगे बढ़ेगा कंपनी विभिन्न खंडों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी। बेंगलुरु की दो इकाइयों में टीकेएम ने करीब 4,500 कर्मचारियों को नियुक्त किया है जिनमें से 70 फीसद स्थाई कर्मचारी हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com