तीन शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 40,438 करोड़ रुपये बढ़ा

तीन शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 40,438 करोड़ रुपये बढ़ा

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

नई दिल्ली:

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में से तीन का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह में कुल मिलाकर 40,438.58 करोड़ रुपये बढ़ा है. इस लिहाज से टीसीएस को सबसे अधिक फायदा हुआ. वहीं शीर्ष दस में से सात अन्य कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 15,665.14 करोड़ रुपये घटा है.

आलोच्य सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 32,108.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,252.46 करोड़ रुपये बढा. वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 7,602.89 करोड़ रुपये बढ़कर 2,22,355.73 करोड़ रुपये जबकि आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 727.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,102.56 करोड़ रुपये हो गया.

वहीं ओएनजीसी बाजार पूंजीकरण इस दौरान 9,689.09 करोड़ रुपये घटकर 2,48,194.77 करोड़ रुपये रह गया. एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,739.63 करोड़ रुपये घटकर 3,33,728.01 करोड़ रुपये रह गया. वहीं एचडीएफसी बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में 1,196.73 करोड़ रुपये घटकर 2,20,072.89 करोड़ रुपये रह गया.

इसी तरह आरआईएल, एसबीआई, सीआईएल व मारुति सुजुकी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में टीसीएस के बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी, सीआईएल व मारुति का नंबर रहा.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com