विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय को मिला कार का नंबर CM 2026, इसके पीछे छिपा है दो साल पुरानी फिल्म का राज

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति के मैदान में पूरी तरह उतर चुके हैं. हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) की जीत के बाद वे मुख्यमंत्री बन गए हैं.

मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय को मिला कार का नंबर CM 2026, इसके पीछे छिपा है दो साल पुरानी फिल्म का राज
मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय को मिला कार का नंबर CM 2026

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति के मैदान में पूरी तरह उतर चुके हैं. हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) की जीत के बाद वे मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस मौके पर उनके पुराने सहयोगी और फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने उन्हें एक यादगार गिफ्ट दिया है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने विजय को एक स्पेशल नंबर प्लेट भेंट की है, जिसका नंबर है TN07CM2026.

ये भी पढ़ें: कृति सेनन की तारीफ के चक्कर में रश्मिका मंदाना के मुंह से निकली गाली, कॉकटेल 2 इवेंट का वीडियो देख फैन्स शॉक्ड

TN07CM2026 का मतलब  

इसमें 'TN' का मतलब तमिलनाडु, 'CM' का मतलब मुख्यमंत्री और '2026' चुनाव का साल दर्शाता है. यह नंबर प्लेट विजय की फिल्म GOAT में भी उनकी कार पर लगी हुई दिखाई गई थी. उस समय इसे फैंस ने सिर्फ फिल्मी स्टाइल समझा था, लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है. वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इतिहास बन चुका है. एक सोच से विजन तक और अब इस पल तक. हमारे माननीय मुख्यमंत्री विजय से मिलकर बहुत अच्छा लगा. आज हम GOAT की पहली कल्पना उन्हें सौंप रहे हैं. यह सिर्फ शुरुआत है." 

विजय का सपना पूरा हुआ

उन्होंने इस गिफ्ट को फिल्म की 'पहली मेनिफेस्टेशन' बताया. फिल्म GOAT 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें विजय ने एक एक्शन-पैक्ड रोल निभाया था. उस वक्त नंबर प्लेट देखकर फैंस ने अटकलें लगाई थीं कि क्या विजय 2026 में मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे रहे हैं. अब वह सपना पूरा हो गया है. विजय ने लंबे समय तक सिनेमा में काम किया और अपनी फिल्मों से करोड़ों फैंस बनाए. उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' जल्द रिलीज होने वाली है. राजनीति में आने के बाद भी वे अपने फैंस के दिलों में नायक बने हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Cm Thalapathy Vijay, Venkat Prabhu, Goat Movie Director Venkat Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com