रिलायंस के इस बड़े कदम से बदल जाएगा डीटीएच का बाजार, इसलिए उखड़ जाएंगे कई कंपनियों के पांव

कंपनी की इस घोषणा के साथ ही अंबानी ने सुनील भारती मित्तल की एयरटेल और कुमार मंगलम बिड़ला की आइडिया की मुसीबत बढ़ा दी है.

रिलायंस के इस बड़े कदम से बदल जाएगा डीटीएच का बाजार, इसलिए उखड़ जाएंगे कई कंपनियों के पांव

रिलायंस ने जियो गिगाफाइबर के साथ डीटीएच सर्विस देने की बात कही है.

नई दिल्ली:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम में जहां जियो फाइबर ब्रॉडबैंड की सेवाएं आरंभ करने की घोषणा की, वहीं कंपनी ने यह भी ऐलान कर दिया कि कंपनी डीटीएच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी. कंपनी की इस घोषणा के साथ ही अंबानी ने सुनील भारती मित्तल की एयरटेल और कुमार मंगलम बिड़ला की आइडिया की मुसीबत बढ़ा दी है टेलिकॉम सर्विस सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने डीटीएच (Jio Giga TV) और ब्रॉडबैंड सर्विसेस (Jio Giga Fibre)लॉन्च कर दीं. वहीं जियो का डीटीएच कई छोटी कंपनियों की कमर भी तोड़ सकता है.

बताया जा रहा है कि फाइबर सर्विस के साथ एक सेट टॉप बॉक्स भी आएगा जिसे टेलिवीजन से जोड़ा जा सकता है. इसके साथ ही वॉयल कमांड फीचर और टीवी के जरिए वॉयर कॉल्स भी की जा सकेंगी.

पढ़ें - रिलायंस ने जियो फोन-2 बाजार में उतारने की घोषणा की, इस तारीख से मिलेगा बाजार में

कहा जा रहा है कि जियो के ग्राहकों के लिए जियो के ऐप्स फ्री में उपलब्ध होंगे. ये ऐप टीवी की बड़ी स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे. इसी के साथ टीवी पर ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध होगी. जियो का दावा है कि यहां पर स्पीड 1 जीबीपीएस की मिलेगी. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस क्वालिटी की सर्विस होगी. 

दावा किया जा रहा है कि रिलायंस की जियो गिगा टीवी के ग्राहकों को अल्ट्रा हाई डेफिनिशन रिजोल्यूशन के स्क्रीन पर 4के रिजोल्यूशन के वीजुअल्स मिलेंगे. यह ऑललाइन कंटेंट पर भी उपलब्ध होगा. इसी के साथ 600 चैनल्स भी जियो टीवी पर दिखाई देंगे.

पढ़ें - रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड से मिलेंगी ये 5 सुविधाएं

जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर, 2017 में समाप्त क्वार्टर के आंकड़ों के मुताबिक सुभाष चंद्रा की अगुआई वाली डिश टीवी 26 फीसदी हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी है. इसके बाद 21 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ टाटा ग्रुप की टाटा स्काई है. मित्तल एयरटेल डीटीएच (20 फीसदी) तीसरे, वीडियोकॉन डी2एच (17 फीसदी), सन डायरेक्ट (11 फीसदी) और बिग टीवी (5 फीसदी) हैं. हालांकि वीडियोकॉन डी2एच को डिश टीवी खरीद चुकी है.

पढ़ें - मुकेश अंबानी ने की घोषणा, ब्रॉडबैंड सेवा का पंजीकरण 15 अगस्त से शुरू होगा | 10 बातें

भारत में फिलहाल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के महज 1.4 फीसदी सब्सक्राइबर हैं. अक्टूबर, 2016 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में महज 1.8 करोड़ सब्सक्राइबर थे. इस प्रकार इस सेक्टर में बिजनेस की काफी संभावनाएं बाकी हैं. वहीं कंपनी वार बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा 57 फीसदी हिस्सेदारी सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल है. इसके बाद भारती एयरटेल (16 फीसदी), एमटीएनएल (14 फीसदी), टाटा (7 फीसदी) का नंबर आता है. इससे साफ है कि सरकारी कंपनियों को छोड़ दें तो भारती एयरटेल को रिलायंस के जियो गिगा फाइबर (Jio Giga Fibre) को तगड़ी टक्कर मिल सकती है. 

पढ़ें- सेवा गुणवत्ता नियमों पर खरी नहीं उतरी जियो, एयरटेल, आइडिया व वोडाफोन; ट्राई ने लगाया जुर्माना

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जियो गिगा टीवी (Jio Giga TV) से सबसे ज्यादा मुसीबत छोटी केबल कंपनियों की बढ़ सकती है. हालांकि अभी तक जियो की इस सर्विस के रेट्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी बेहद सस्ते प्लान पेश कर सकती है. इसका असर हैथवे केबल, डेन नेटवर्क और सिटी नेटवर्क छोटी केबल कंपनियों पर पहले दिन ही तगड़ा असर पड़ा. इसके चलते डेन नेटवर्क्स का स्टॉक लगभग 11 फीसदी गिरकर 66.55 रुपए पर गया. वहीं हैथवे केबल के स्टॉक में 15.40 फीसदी और सिटी नेटवर्क्स के स्टॉक में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.