अर्थव्यवस्था का संकट दूर हो चुका है और देश मजबूत : बराक ओबामा का संबोधन

बराक ओबामा

वाशिंगटन:

भारत दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपना सालाना राष्ट्र के नाम संदेश दिया। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि संकट दूर हो चुका है और अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत दौर में है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका 1999 से सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला देश है और 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा किए गए। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अगर राजनीति आड़े ना आए तो नीतियां और भी बेहतर तरीके से काम कर सकती हैं। इसके अलावा सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर लगाम लगाना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है।

इसके अलावा अमेरिका आईएस को मिटाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। ओबामा ने दुनिया को इबोला के खिलाफ भी साथ आने की अपील की और कहा कि इसे रोकने में सफलता मिल रही है। ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान में उनका मिशन पूरा हो चुका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com