यह ख़बर 22 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कर संग्रह करने वाली शाखाएं 29-31 मार्च को खुली रखें बैंक : आरबीआई

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने कर संग्रह की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंकों को अपनी निर्धारित कर संग्रह शाखाएं 29, 30 और 31 मार्च को खुली रखने को आज कहा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में अवकाश है, जबकि 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है।
मुंबई:

रिजर्व बैंक ने कर संग्रह की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंकों को अपनी निर्धारित कर संग्रह शाखाएं 29, 30 और 31 मार्च को खुली रखने को आज कहा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में अवकाश है, जबकि 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, भारत सरकार और कुछ राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च, 2013 तक सभी सरकारी कर प्राप्तियों के संग्रह की सुविधा प्रदान कराने का अनुरोध किया है। इसके मुताबिक, यह निर्णय किया गया है कि सभी एजेंसी,बैंक सरकारी कामकाज चालू रखने के लिए अपनी निर्धारित शाखओं के काउंटर 29, 30 और 31 मार्च को खुले रखेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com