खास बातें
- बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली पीएसी ने नीरा राडिया को सुबह 11 बजे जबकि रतन टाटा को शाम तीन बजे बुलाया है।
New Delhi: 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में कथित अनियमितता की जांच कर रही संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष सोमवार को टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा और कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया उपस्थित हुईं। संसद भवन में पीएसी के दफ्तर में टाटा करीब तीन बजे पहुंचे। इससे पहले राडिया करीब 11 बजे पीएसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए पहुंची। राजनेताओं, कॉरपोरेट हस्तियों, नौकरशाहों और पत्रकारों से फोन पर राडिया की हुई बातचीत को टैप किया गया था जिससे इस कथित घोटाले में नामी चेहरों के शामिल होने के संकेत मिले थे। सूत्रों के मुताबिक राडिया ने पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी से कहा कि टेप के हिस्से को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।