यह ख़बर 21 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स ने नया पेट्रोल इंजन पेश किया

मुंबई:

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने सोमवार को नई पीढ़ी का पेट्रोल इंजन 'रेवोट्रॉन' पेश किया, जिसका उपयोग कंपनी के भविष्य के वाहनों में किया जाएगा।

यात्री वाहन कारोबारी इकाई के अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा, "रेवोट्रॉन 1.2टी के लांच के साथ टाटा मोटर्स का यात्री वाहन कारोबार एक अधिक संपूर्ण पोर्टफोलियो की तरफ रणनीतिक रूप से बढ़ गया है।"

कंपनी के मुताबिक नए इंजन ब्रांड में आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है और इंजन की शक्ति तथा ईंधन क्षमता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।

नए इंजन शृंखला में थ्री और फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल होंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने साथ ही कहा कि नए इंजन के विकास में कई अन्य वैश्विक कंपनियों की भी मदद ली गई है, जिसमें शामिल हैं-ऑस्ट्रिया की एवीएल और प्रौद्योगिकी साझेदार बॉस्क, हनीवेल, महाले तथा आईएनए।