यह ख़बर 22 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चालू वित्तवर्ष में 60,000 भर्तियां करेगी टीसीएस

खास बातें

  • टीसीएस ने 60,000 कर्मचारियों की भर्ती की योजना बनाई है। इसके अलावा, उसकी योजना कर्मचारियों के वेतन में 12-14% की वृद्धि करने की भी है।
Mumbai:

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्तवर्ष में करीब 60,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, उसकी योजना देश में कर्मचारियों के वेतन में 12 से 14 प्रतिशत की वृद्धि करने की भी है। टीसीएस के मानव संसाधन प्रमुख अजय मुखर्जी ने कहा,  हमने देश में अपने कर्मचारियों का वेतन 12.14 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय किया है। जहां तक विदेश में कर्मचारियों का संबंध में, उनके वेतन में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मार्च, 2011 के अंत तक टीसीएस में कर्मचारियों की कुल संख्या 1,98,614 रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com