यह ख़बर 27 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पूंजी प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स में तेजी की रुख

मुंबई:

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी का रुख जारी है। अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख और घरेलू बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स 142 अंक की बढ़त के साथ खुला।

पिछले चार सत्रों में 128 अंक की बढ़त हासिल कर चुका सेंसेक्स आज 142.51 अंक ऊपर 26,585.32 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.80 अंक ऊपर 7,944.55 अंक पर खुला।