मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए शेयर बाजार

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

शेयर बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 5 अंक गिरकर 24677 पर और निफ्टी 13 अंक चढ़कर 7512 पर बंद हुआ।

इससे पूर्व शुरुआती कारोबार में  सेंसेक्स 255.75 अंक या 1.03 प्रतिशत चढ़कर 24,938.23 पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने पिछले सत्र में 131.32 अंकों की बढ़त दर्ज की थी।

आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स, गेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी लिमिटेड, एसबीआई, एलएंडटी, भेल, एक्सिस बैंक और आरआईएल ने इस बढ़त में योगदान किया।

कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी ने 7,500 का स्तर पर फिर से प्राप्त कर लिया और 84.15 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़कर 7,582.90 पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर अपरिवर्तित रखने और इस साल ब्याज दर में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी रखने का संकेत देने के मद्देनजर अन्य एशियाई बाजारेा में आई तेजी के अनुरूप घरेलू बाजार का रुझान भी सकारात्मक रहा।