मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 358.73 अंकों की तेजी के साथ 20,929.01 पर और निफ्टी 119.80 अंकों की तेजी के साथ 6,220.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.21 अंकों की तेजी के साथ 20,593.49 पर खुला और 358.73 अंकों या 1.74 फीसदी की तेजी के साथ 20,929.01 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,952.55 के ऊपरी और 20,493.66 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी (8.19 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (6.00 फीसदी), टाटा स्टील (4.24 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.77 फीसदी) और एसबीआई (3.65 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के एकमात्र शेयर भेल (0.07 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.45 अंकों की तेजी के साथ 6,107.55 पर खुला और 119.80 अंकों या 1.96 फीसदी तेजी के साथ 6,220.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,228.05 के ऊपरी और 6,079.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 85.70 अंकों की तेजी के साथ 6,005.77 पर और स्मॉलकैप 30.19 अंकों की तेजी के साथ 5,827.47 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (4.35 फीसदी), रियल्टी (2.44 फीसदी), वाहन (2.43 फीसदी), धातु (2.12 फीसदी) और सार्वजनिक कंपनियां (1.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्म रहा। कुल 1,291 शेयरों में तेजी और 1,100 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 166 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।