Stock Market Opening: आज शेयर बाजार सपाट नोट पर खुलकर लाल निशान में कर रहा कारोबार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट

Stock Market Opening Today Latest Updates: पिछले सत्र में  सेंसेक्स (Sensex) ने 846.94 अंकों यानी 1.41% की तेजी के साथ 60,747.31 पर कारोबार का अंत किया. वहीं,  निफ्टी (Nifty) 230.20 अंकों यानी 1.29% की बढ़त दर्ज करते हुए 18,089.65 पर बंद हुआ था.

Stock Market Opening: आज शेयर बाजार सपाट नोट पर खुलकर लाल निशान में कर रहा कारोबार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट

Stock Market Opening Today: आज के शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान में पहुंच गया.

नई दिल्ली:

Stock Market Opening Today:  भारतीय शेयर बाजार (Share Market)  के कल के सत्र में हासिल की बढ़त को गंवाते हुए आज सपाट नोट पर खुला, आज 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex)  ने 57 अंकों की मामूली तेजी के साथ 60,805 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 20 अंकों की तेजी के साथ 18121 के स्तर पर खुला. हालांकि, इसके तुरंत बाद बाजार लाल निशान में पहुंच गया. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सुबह 9:50 बजे के करीब सेंसेक्स 390.85 अंकों यानी 0.64% के नुकसान के साथ 60,356.46 के लेवल पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी भी शुरुआती बढ़त के बाद 104.80 अंकों यानी .58% की गिरावट के साथ 17,996.40 के करीब कारोबार करता दिखा है.

निफ्टी के शेयरों में टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा स्टील और ओएनजीसी बढ़त के साथ कारोबार कर  रहे हैं. जबकि टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा नुकासन के साथ कारोबार करने वाले शेयरों की सूची में शामिल रहे हैं. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और पीएसयू बैंक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है.

वहीं, पिछले सत्र में  सेंसेक्स (Sensex) ने 846.94 अंकों यानी 1.41% की तेजी के साथ 60,747.31 पर कारोबार का अंत किया. वहीं,  निफ्टी (Nifty) 230.20 अंकों यानी 1.29% की बढ़त दर्ज करते हुए 18,089.65 पर बंद हुआ था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com