ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 141 अंक नीचे

सेंसेक्स 140.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,490.81 पर और निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,287.80 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:57 PM IST, 29 Aug 2012NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 140.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,490.81 पर और निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,287.80 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.43 अंकों की तेजी के साथ 17,651.14 पर खुला और 140.90 अंकों यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 17,490.81 बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 17653.90 के ऊपरी और 17471.13 के निचले स्तर तक पहुंचा। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 शेयरों में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.25 अंकों की तेजी के साथ 5,343.85 पर खुला और 46.80 अंकों यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 5,287.80 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी 5345.50 के ऊपरी और 5282.70 निचले स्तर तक पहुंचा।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप सूचकांक 32.22 अंकों की गिरावट के साथ 5,962.21 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 54.74 अंकों की गिरावट के साथ 6,364.32 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 सेक्टरों में से 11 में गिरावट दर्ज की गई। जिन दो सेक्टरों में मामूली तेजी देखी गई उनमें तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु और स्वास्थ्य में क्रमश: 0.57 और 0.27 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

बीएसई में सेंसेक्स में शामिल गिरावट वाले शेयरों में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 4.69 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक गिरावट आई, वहीं भेल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और ओएनजीसी में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा पॉवर, आईटीसी, मारुति सुजुकी, जिंदल स्टील और विप्रो में एक फीसदी से कम की वृद्धि हुई।

बीएसई में 1720 शेयरों में गिरावट और 1060 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। 150 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT