Stock Market Closing: आज के सत्र में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.
नई दिल्ली: Stock Market Closing Bell Today: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में काफी उतार-चढाव देखा गया. आज के सत्र में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. आज 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 452.90 एंक यानी 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 पर जाकर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 127.95 अंक यानी 0.71% के नुकसान के साथ 17,864.20 पर पहुंच कर कारोबार का अंत किया.
आज यानी शुक्रवार के कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ है.
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे. इस दौरान उन्होंने 1,449.45 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिक्री की है.