Stock Market Closing: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार

Stock Market Closing Bell Today 17 Jan 2023: आज- रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा, पावर, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी इंडेक्स  में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं, पीएसयू बैंक इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई.

Stock Market Closing: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार

Stock Market Closing: आज शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए.

Stock Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ. आज 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 562.75 अंक या 0.94% बढ़कर 60,655.72 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) में 158.50 अंकों की तेजी के साथ 18,053.30 के लेवल पर कारोबार का अंत किया. इस तरह आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त के साथ बंद हुए.

एनएसई (NSE) पर एलएंडटी, एचयूएल, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर में शामिल रहे. जबकि एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो और टाटा स्टील को नुकसान का सामना करना पड़ा. इन कंपनियों के शेयर आज के टॉप लूजर में शामिल रहे.

अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज- रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा, पावर, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी इंडेक्स  में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं, पीएसयू बैंक इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex ) करीब 50 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 60,142.08 के स्तर पर खुला था. जबकि निफ्टी (Nifty) में करीब 30 अंकों की तेजी के साथ 17,922.80 के लेवल पर कारोबार शुरु हुआ था. जिसके बाद बाजार में लगातार बढ़त जारी रही.