Stock Market Closing Bell: पिछले सत्र में अच्छी रिकवरी के बावजूद आज शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है.
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) आज यानी 10 दिसंबर को भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. पिछले सत्र के लाभ को गंवाते हुए भारतीय बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में आज नुकसान के साथ कारोबार समाप्त हुआ. आज 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 631.83 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,115.48 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 187 अंक या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,914.20 पर बंद हुआ.
आज के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड कॉर्प और डिविस लैब्स आज प्रमुख रूप से लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे हैं. सभी क्षेत्रों में बिकवाली के साथ आज शेयर बाजार में कारोबार खत्म हुआ. जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.6 प्रतिशत, निफ्टी बैंक और इंफ्रा इंडेक्स एक-एक प्रतिशत गिरकर बंद हुए हैं.
आज पिछले सत्र में अच्छी रिकवरी के बावजूद, बाजार की शुरुआत सपाट रही और कुछ समय के बाद बिकवाली हावी हो गया. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) ने 57 अंकों की मामूली तेजी के साथ 60,805 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी (Nifty) 20 अंकों की तेजी के साथ 18121 के स्तर पर खुला. हालांकि, इसके तुरंत बाद बाजार लाल निशान में पहुंच गया. सुबह 9:50 बजे के करीब सेंसेक्स 390.85 अंकों यानी 0.64% के नुकसान के साथ 60,356.46 के लेवल पर और निफ्टी भी शुरुआती बढ़त के बाद 104.80 अंकों यानी 0.58% की गिरावट के साथ 17,996.40 के करीब पहुंचकर कारोबार कर रहा था.
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे . इस दौरान एफआईआई (FII) ने 203.13 करोड़ रुपये के भारताय शेयर बेचे हैं.