खास बातें
- देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 75.53 अंक और निफ्टी 37.75 अंक गिरकर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 75.53 अंक और निफ्टी 37.75 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.53 अंक गिरकर 19,187.01 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37.75 अंक गिरकर 5,747.95 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांको में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, उपभोक्ता वस्तुएं और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।