खास बातें
- देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले लेकिन शुरुआती कारोबार में ही उनमें गिरावट का रुख देखा गया।
Mumbai: देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले लेकिन शुरुआती कारोबार में ही उनमें गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.65 अंकों की तेजी के साथ 19731.38 पर जबकि निफ्टी 15.40 अंकों की तेजी के साथ 5923.85 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66.68 अंकों की गिरावट के साथ 19,635.05 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सूचकांक निफ्टी 7.20 अंकों की गिरावट के साथ 5901.25 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था।