यह ख़बर 15 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 272 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.84 अंकों की गिरावट के साथ 18,167.64 पर और निफ्टी 81.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,449.65 पर बंद हुए।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.84 अंकों की गिरावट के साथ 18,167.64 पर और निफ्टी 81.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,449.65 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसक्स 327.69 अंकों की गिरावट के साथ 18,113.79 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 111.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,420.00 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 93.62 अंकों की गिरावट के साथ 6,467.86 पर और समॉलकैप 129.39 अंकों की गिरावट के साथ 7,791.33 पर बंद हुए। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com