यह ख़बर 09 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी

खास बातें

  • तेल उत्पादक देशों द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाए जाने की संभावना के चलते मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।
न्यूयॉर्क:

लीबिया में घटे तेल उत्पादन की पूर्ति के लिए अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देशों द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाए जाने की संभावना के चलते मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। इसके अलावा वित्तीय क्षेत्र की कम्पनियों के मोर्गेज समस्याओं से उबरने और दूरसंचार क्षेत्र में विलय की उम्मीदों के चलते बाजार में मजबूती रही। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 124.35 अंक बढ़कर 12,214.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 11.69 अंक बढ़कर 1,321.82 अंक पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com