खास बातें
- शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.67 अंक और निफ्टी 2.95 अंक बढ़कर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.67 अंक और निफ्टी 2.95 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54.67 अंक बढ़कर 18,277.34 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.95 अंक बढ़कर 5,466.10 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा। पूंजीगत वस्तुएं, रियल्टी और आटोमोबाइल्स सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।