खास बातें
- शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 132.94 अंक और निफ्टी 50 अंक बढ़कर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 132.94 अंक और निफ्टी 50 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.94 अंक बढ़कर 18,622.70 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 5,586.20 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गई। बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही।