यह ख़बर 31 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 94 अंक नीचे

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 93.62 अंकों की गिरावट के साथ 16,218.53 पर और निफ्टी 26.50 अंकों की गिरावट के साथ 4,924.25 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 93.62 अंकों की गिरावट के साथ 16,218.53 पर और निफ्टी 26.50 अंकों की गिरावट के साथ 4,924.25 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 87.29 अंकों की गिरावट के साथ 16,224.86 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,277.48 के ऊपरी और 16,086.06 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.06 फीसदी), एनटीपीसी (1.28 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.26 फीसदी), सिप्ला (1.08 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (4.17 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.00 फीसदी), मारुति सुजुकी (3.86 फीसदी), जिंदल स्टील (2.57 फीसदी) और सन फार्मा (2.37 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 54.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,896.10 पर खुला। निफ्टी ने 4,949.25 के ऊपरी और 4,883.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का रुख मिला जुला रहा। मिडकैप 21.03 अंकों की तेजी के साथ 5,907.95 पर और स्मॉलकैप 36.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,271.00 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.00 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.35 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.29 फीसदी) और बिजली (0.21 फीसदी) में अधिक तेजी रही।

बीएसई में गिरावट में रहने वाले प्रमुख सेक्टरों में रहे वाहन (1.96 फीसदी), बैंकिंग (0.87 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.81 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.70 फीसदी) और धातु (0.21 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1184 शेयरों में तेजी और 1416 में गिरावट रही, जबकि 107 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।