यह ख़बर 03 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स 103 अंक कमजोर

खास बातें

  • किसी सकारात्मक खबर के अभाव में संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ खुला।
मुंबई:

किसी सकारात्मक खबर के अभाव में संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ खुला।                                                                                   

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 103.02 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,198.89 अंक पर खुला। सेंसेक्स बुधवार के कारोबार में 16.90 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.95 अंक या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,204.20 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबारियों के अनुसार संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा निजी नौकरियों में बढ़ोतरी कम रहने तथा यूरोप में खराब आर्थिक स्थित संबंधी रिपोर्ट से भी बाजार पर असर पड़ा है।