यह ख़बर 29 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपया में गिरावट के बावजूद सेंसेक्स 22 अंक सुधरा

खास बातें

  • शेयर बाजार में मंगलवार को दूसरे दिन तेजी का रुख रहा। हालांकि, रुपया में गिरावट आने की वजह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स महज 22 अंक की बढ़त हासिल कर सका।
मुंबई:

शेयर बाजार में मंगलवार को दूसरे दिन तेजी का रुख रहा। हालांकि, रुपया में गिरावट आने की वजह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स महज 22 अंक की बढ़त हासिल कर सका।

पिछले सत्र में 199.02 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स आज 21.74 अंक की बढ़त के साथ 16,438.58 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ, जबकि 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान एक समय 5,000 अंक का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गया था। हालांकि, अंतत: यह महज 4.45 अंक सुधरकर 4,990.10 अंक पर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि रुपया में गिरावट का रुख बनने के साथ ही निवेशक दबाव में आ गए और उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी। डालर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान 55.85 के स्तर पर आ गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी कोषों ने आईटी और रीयल्टी शेयरों में लिवाली की जिससे इन क्षेत्रों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए।