खास बातें
- अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 169 अंक की गिरावट के साथ 17,000 से नीचे चला गया।
मुंबई: अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 169 अंक की गिरावट के साथ 17,000 से नीचे चला गया।
तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 169.35 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,952.27 अंक पर खुला। पूंजीगत वस्तु, रियल्टी तथा आईटी शेयरों में तेजी दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.65 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,512.10 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार की धारणा पर असर पड़ा।